Breaking News

हर युग में अत्याचार पर सदाचार की होती रही है जीत

पाटलिपुत्र रेल परिसर में दीपावली के अवसर पर गुरुवार को रामलीला का आयोजन हुआ। उद्घाटन पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने किया। कहा कि हर युग में अंधकार पर प्रकाश की, अत्याचार पर सदाचार की और असत्य पर सत्य की जीत होती रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पूरा जीवन जगत कल्याण के लिए रहा है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए सभी के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मौके पर अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार, पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कौमुदी त्रिवेदी, उपाध्यक्ष चित्रा रानी कुमार, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार और बिंदु कुमार माैजूद थे। उद्घाटन के बाद दिल्ली के संस्कृति कला संगम व प्रयागराज के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला की प्रस्तुति हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ECLGz
via IFTTT

No comments