Breaking News

पंडारक में मुखिया के पति पर चलाई गाेली, बाल-बाल बचे, एक आराेपी गिरफ्तार

पंडारक थाने के ग्वाशा शेखपुरा गांव में हथियारों से लैस लोगों ने मुखिया के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियाें ने कई चक्र फायरिंग की। इस घटना में मुखिया पति नरेश पासवान बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रमण प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि गुरुवार की सुबह मुखिया पति अपने घर में थे जबकि मुखिया सुनैना देवी मॉर्निंग वॉक करने गई थी। इसी बीच हथियारों से लैस आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने मुखिया के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान कई चक्र फायरिंग की गई। हमलावरों ने मुखिया पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। फायरिंग से अफरा मच गई।

भयाक्रांत लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पूर्व का विवाद है। वहीं सूत्रों की मानें तो घटना का कारण रंगदारी भी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र नामक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है। इस संबंध में मुखिया सुनैना देवी द्वारा तीन ज्ञात तथा पांच छह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना से गांव में दहशत व तनाव कायम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IzAORl
via IFTTT

No comments