अब 6 महीने की डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग पूरी करेंगे, DGP एसके सिंघल ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
बिहार पुलिस एकेडमी में 56-59वीं बैच के प्रशिक्षु DSP का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। जिसके बाद से बिहार पुलिस एकेडमी से प्रशिक्षित कुल 119 प्रशिक्षु DSP जनसेवा में समर्पित हो गए। DGP एसके सिंघल ने परेड की सलामी ली।
दीक्षांत परेड समारोह आयोजन पुलिस एकेडमी, राजगीर के प्रांगण में किया गया। परेड की सलामी बिहार पुलिस एकेडमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने लिया। वहीं समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में BMP के DG आर एस भट्टी उपस्थित हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि में DG ट्रेनिंग आलोक राज उपस्थित हुए।
DGP बोले- समय कैसे बीत गया इसका पता ही नहीं चला
DGP एसके सिंघल ने कहा कि जो प्रशिक्षु DSP यहां से पासआउट होकर जा रहे हैं। यह उनके परिवार के लिए यह गौरव का पल है। मैं इन प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देने वाले सभी पदाधिकारियों और स्टाफ को बधाई देता हूं। उन सभी से मैं इतनी सुंदर परेड का प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। DGP ने कहा कि समय कैसे बीत गया इसका पता ही नहीं चला। 32 साल पहले आपके स्थान पर मैं था। अब आप लोग यहां से जाएंगे और अपनी 6 महीने की डिस्ट्रिक्ट की ट्रेनिंग पूरी करेंगे।
अब तक का सबसे बड़ा बैच है यह
बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर से पास आउट होकर जनसेवा में जाने वाले 56-59वीं बैच के 119 DSP का यह अबतक का सबसे बड़ा बैच है। इस पुलिस एकेडमी से पहली बार DSP रैंक के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लगभग 2 वर्षों की कड़ी मेहनत से प्रशिक्षुओं ने DSP की भूमिका में अपने आप को तैयार किया है। हालांकि यह प्रशिक्षण एक साल का हीं था। लेकिन, लॉकडाउन के कारण इसमें दो साल लग गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0jn9Y
via IFTTT

No comments