पीएम ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम से कहा- विकास के काम में भाजपा की भी भागीदारी दिखनी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी से कहा है कि उन्हें आम लोगों का भरोसा कायम रखना है। लोगों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भरोसा किया है। विकास के काम में भाजपा की भागीदारी दिखनी चाहिए।
पीएम मोदी ने उन्हें राज्य सरकार में भाजपा का चेहरा बताते हुए कहा कि उनपर सबकी नजर रहेगी। दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने गुरुवार को दिल्ली में मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। पीएम ने उनसे बिहार के विकास व कल्याणकारी कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में विकास की रोशनी पहुंचे, यह तय होना चाहिए। विकास में ज:रतमंदों, वंचितों, शोषित, पीड़ितों की सहभागिता अवश्य होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएम को बिहार में विकास योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
बेहतर काम का भाजपा को भी मिले श्रेय : शाह
इसके पहले दोनाें ने गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। शाह ने उन्हें निर्भीक होकर काम करने की नसीहत दी। कहा कि सरकार में भाजपा की सहभागिता साफ दिखनी चाहिए। राज्य सरकार के बेहतर काम का श्रेय भाजपा को भी मिलना चाहिए। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद तारकिशोर व रेणु पहली बार दिल्ली पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNSkRl
via IFTTT

No comments