Breaking News

सम्मान समारोह आयोजित कर गढ़वाल रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट को किया सम्मानित

जिले के नानंद गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र राजीव रंजन ने गढ़वाल रेजिमेंट से लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर नालंदा जिले का नाम रोशन किया है।

उनके इस उपलब्धि पर मध्य विद्यालय राजगीर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री श्रवण ने कहा कि राजीव रंजन के बड़े पद पर आसीन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नालंदा में विद्वान लोगों की कोई कमी नहीं है। राजीव रंजन की मेहनत ने यह साबित कर दिया है कि नालंदा जिला के युवाओं में शिक्षा की कोई कमी नहीं है। इनकी शिक्षा दीक्षा प्रारंभिक तौर से राजगीर मिडिल स्कूल से केंद्रीय विद्यालय तक हुई। इसके अलावा राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून से वर्ष 2011- 16 तक की पढ़ाई की।

बाद में भारतीय रक्षा अकादमी पूणे एनडीए से वर्ष 2016 से 19 तक पढ़ाई पूरी की। अंत में जेएमए भारतीय सेना अकादमी देहरादून से 12 दिसंबर 2020 में पूरी कर ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सिंह, अनिल पासवान, शिक्षक संजय, कुश आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lieutenant of Garhwal Regiment honored by organizing ceremony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qY8UzH
via IFTTT

No comments