Breaking News

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, केस दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मामला रेवतिथ गांव का है। अपने मायके आई सोनाली देवी ने ससुराल वालों पर दहेज में दो लाख रुपए की मांग को लेकर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। घायल महिला बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज करा रही है। घटना के संबंध में सोनाली देवी ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष जून महीने में सिवान जिले के जीरादेई थाने के हसुआ गांव के सूरज साह के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ससुराल वालों ने गाड़ी खरीदने के लिए दो लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। रुपए नहीं मिलने पर 11 दिसंबर को उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती है। गर्भ में पल रहे बच्चे के नुकसान होने का भी आशंका जता रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhcRvZ
via IFTTT

No comments