Breaking News

आचार्य के निधन से पंचदेव विष्णु मंदिर में रही शोक

रेवतीथ पंचदेव विष्णु मंदिर में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया चन्द्रभूषण सिंह ने किया ।आचार्य द्वारिकानाथ तिवारी के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

शोक सभा में पंडित मनीष कौशिक ने कहा कि स्व.आचार्य तीन विषयों यथा, साहित्य, व्याकरण, एवं ज्योतिष विज्ञान से आचार्य थे। वे विष्णु के उपासक भी थे। मुखिया चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि उनकी विद्वता एवं आचार्यता से बहुत लोगो का कल्याण होता था। निधन से क्षेत्र के लोगों को काफी ठेस पहुंची है। मौके पर शिवनाथ तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, बालमुकुंद तिवारी,मुरारी बाबू सहित कई लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQKtRp
via IFTTT

No comments