अनिता हत्याकांड का आरोपी विशंभर गिरफ्तार
12 सितंबर को चौतरवा थाना क्षेत्र के चौबरिया गांव में हुई दहेज को लेकर अनीता देवी की हत्या के मुख्य आरोपी विशंभर राम को चौतरवा थाना की पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि अनीता देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशंभर राम घर पर आया है। छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि 12 सितंबर को रात्रि में अनीता देवी के ससुराल वालों ने दहेज में बाइक नहीं देने पर हत्या कर शव को सरेह में फेंक दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38G1OHY
via IFTTT

No comments