Breaking News

9 बजे के बाद खिली धूप; 13 दिसंबर तक छाए रहेंगे हल्के बादल, पछुआ हवा चलने से परेशान करेगी ठंड

लगातार बढ़ रही ठंड व कुहासा के कारण जन-जीवन प्रभावित हाेने लगा है। मंगलवार काे ठंड की शुरुअात हाेने के बाद से सबसे सर्द दिन रहा। सुबह 8 बजे तक कुहासा लगा रहा। सुबह में 7 बजे तक क्लियर विजन 2 से 2.5 मीटर तक रहा। 8 बजते-बजते यह 25 से 30 मीटर तक पहुंच गया। 9 बजे के बाद माैसम पूरी तरह से साफ हुआ और लाेगाें काे सूर्य देव का दर्शन हुआ। मंगलवार को दिन भर कभी धूप, कभी छांव की स्थिति रही। इसके कारण मौसम दिनभर सर्द रहा। बढ़ती ठंड पर सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक, प्रशासनिक डाॅ. डीएस मिश्रा ने बताया कि शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों व बच्चों पर पड़ता है।


ठंड की वजह से बच्चों में जुकाम, खांसी व दस्त आदि की शिकायते बढ़ जाती हैं। वहीं, बुजुर्गों को हाई ब्लड प्रेशर और सिर दर्द की शिकायत होती है। इसलिए ठंड के मौसम में गर्म कपड़े से पूरे शरीर को ढककर रखना चाहिए। साथ ही खानपान पर ध्यान रखना चाहिए। इससे लोगों की सेहत अप्रभावित रहेगी। बताया जाता है कि मौसम के बढ़ते प्रभाव के बीच पूर्वानुमानित अवधि में 13 दिसंबर तक सुबह में मध्यम से घना कुहासा छाया रहेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों व सड़कों पर अत्यधिक कुहासा रहेगा। जबकि शहरी इलाकों में दिन चढ़ने के साथ कुहासा कम रहेगा।

सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
बताया गया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहकर 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री अधिक रहकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जाता है कि दोनों तापमान में 9 डिग्री के अंतर से ठंड बढ़ी।

12.5 डिग्री तक घटा अधिकतम तापमान का अंतर
सुबह व दोपहर के अधिकतम तापमान के घटे अंतर से ठंड बढ़ी है। बताया जाता है 8 दिनों में यह 12.5 डिग्री तक घटा है। जहां 1 दिसंबर को सुबह व दिन का अंतर 12.5 डिग्री था। वह 8 दिसंबर को 4.9 रह गया। इसके कारण ठंड व कोहरा में बढ़ोतरी हुई है।

प्याज की रोपाई करने के लिए खेत को तैयार करें किसान

मौसम के अनुकूल खेती को लेकर वैज्ञानिकों का बताना है कि किसान प्याज की रोपाई के लिए खेत तैयार करें। वहीं अगात बुआई की गई गेहूं में हल्की सिंचाई करें। सिंचाई के दो दिन बाद खाद का छिड़काव करें। मवेशियों के चारा के लिए जई व बरसीम की बुआई करें। वहीं गेहूं के पछात किस्मों की बुआई की जाएगी।

सुबह के समय में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है
13 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह के समय हल्का सा घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान पछुआ हवा चलने से ठंड ज्यादा परेशान करेगी। किसान मौसम के अनुकूल खेती का व्यवहार करें। आगे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी, आरएएनयू, पूसा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunny after 9 o'clock; Light clouds will prevail till December 13, cold air will disturb cold moving


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39TPmqg
via IFTTT

No comments