नौकरी की दौड़ ने सर्दी को भी किया पस्त, गांधी मैदान में 8 डिग्री तापमान में दौड़ लगाते युवा
पटना के गांधी मैदान में कड़ाके की ठंड के बीच युवा दौड़ लगा रहे हैं। इनमें अधिकतर राज्य और केंद्रीय स्तर पर होने वाली पुलिस की भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हैं। कंपकंपाती सर्दी भी इनके जोश और जज्बे को कम नहीं कर पाई। मंगलवार को पारा 8 डिग्री तक गिरा। ठिठुराने वाली ठंड में भी अभ्यर्थी दौड़ लगाकर सर्दी को पीछे करते दिखे।
पटना का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस
पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार को पटना अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गया का तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s7BAO
via IFTTT

No comments