केराेसिन डाल सौतन ने लगा दी थी आग, 15 दिन बाद हुई मौत
आग से झुलसी घोघा के पन्नूचक गांव की आशा देवी (30) की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बचाने में उसका पति मिथिलेश मंडल भी झुलस गया था, जिसका इलाज मायागंज में चल रहा है। आशा ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना मृत्यु पूर्व बयान दिया था, जिसमें उसने छोटी सौतन चंदा देवी पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। घटना 24 नवंबर की थी।
9 दिसंबर को झुलसी आशा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अब आशा के बयान पर सौतन पर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बयान में आशा ने खुलासा किया था कि 24 नवंबर को सुबह में विवाद के बाद सौतन चंदा ने केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया था।
पति दौड़े और बचाया। उसका 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया था। 2014 में आशा की शादी मिथिलेश से हुई थी। दोनों से एक बेटी है। तीन साल पहले मिथिलेश से चंदा से दूसरी शादी की थी। चंदा से भी दो बेटियां हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/372paIb
via IFTTT

No comments