12 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ मुकेश सहनी सबसे अमीर, सबसे गरीब रामप्रीत की संपत्ति सिर्फ 95 लाख रुपए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके 13 मंत्रियों ने साल के आखिरी दिन संपत्ति का खुलासा किया। बिहार सरकार ने इसे अपनी वेबसाइट पर जारी किया। सबसे अमीर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी हैं। उनके पास 12.34 करोड़ की संपत्ति है। पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान सबसे गरीब हैं। उनके पास सिर्फ 95 लाख रुपए की संपत्ति है।
मुख्यमंत्री के पास 5653404 रुपए की संपत्ति है, तो उनके पुत्र निशांत के पास 36283112 रुपए की। इसकी वजह निशांत के नाम, पैतृक संपत्तियों का होना है। सीएम के पास 1653404 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास संसद विहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी (द्वारका, दिल्ली) में एक फ्लैट है।
अभी इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख है। मुख्यमंत्री के पास 12 गाय, उसके 6 बच्चे तथा 2015 मॉडल की फोर्ड ईको स्पोर्ट्स कार है। इसकी कीमत 11.32 लाख है। उनके पास 13 हजार की एक्सरसाइज साइकिल भी है। निशांत की चल संपत्ति 15748014 रुपए तथा अचल संपत्ति 14881694 रुपए की है। उनके पास 2016 मॉडल की हुंडई ग्रांड कार (6.40 लाख रुपए) है। नीतीश के पास 35885 रुपए नकद हैं, तो निशांत के पास 28297 रुपए।
मंत्रियों की संपत्ति में उनकी पत्नियों की संपत्ति भी शामिल है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी तथा एकाध और ने जमीन का ब्योरा तो दिया है लेकिन कीमत नहीं बताई है। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की संपत्ति में गजब संयोग है। दोनों की संपत्तियां 1.90-1.90 करोड़ की हैं। मंत्री रामसूरत कुमार के पास बस, ट्रक, ट्रैक्टर से लेकर मोटरसाइकिल तक है, तो परिवहन मंत्री शीला कुमारी के घर अपनी गाड़ी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mgg1Ug
via IFTTT

No comments