आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन के हैं आसार
ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। शाम सुबह ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। इस बीच आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज बदला है। इससे अब अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह रहा है। पिछले 5 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
निवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर अभी बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है जिसका असर यहां देखने को मिल रहा है। इस दौरान आसमान में बादल छाया रहेगा। जिससे धूप और छांव की स्थिति बनी रहेगी। दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339C2dc
via IFTTT

No comments