Breaking News

श्रम प्रवर्तन के पदाधिकारी काे हटाने के लिए झामुमाे ने डीसी के नाम बीडीओ काे साैंपा ज्ञापन

गुरुवार काे डुमरिया के प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भगत बास्के के नेतृत्व में डीसी के नाम बीडीओ को ज्ञापन साैंपा गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पर उन्होंने आरोप लगाया है कि वह रांची से डुमरिया कभी-कभार ही आती हैं। क्षेत्र की जनता जब शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचती है तो उन्हें वापस लौटना पड़ता है। जिससे लोगों में नाराजगी है।

साथ ही पदाधिकारी का जनता के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है। इसलिए उपायुक्त से मजदूरहित को देखते हुए प्रियंका कुमारी को डुमरिया से हटाकर नए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रखंड अध्यक्ष भगत बास्के, भगत हांसदा, अर्जुन मुर्मू, मनोज मुर्मू, राम सोरेन, काड़ु मुर्मू, भोगान मुर्मू, मधुसूदन बिरुआ आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nZ9if1
via IFTTT

No comments