नाबालिग भाई ने छोटी बहन से किया दुराचार गर्भपात कराने लेकर पहुंची मां तब हुआ खुलासा
मंगलवारा थाना क्षेत्र के हथवांस गांव में सगे भाई ने ही अपनी बहन से दुष्कर्म कर भाई-बहन के रिश्ते काे शर्मसार किया। घर में सूने माहाैल का फायदा उठाकर नाबालिग लंबे समय से बहन के साथ ज्यादती कर रहा था।
पिता को लेकर मां अस्पताल जाती तब वह अपनी बहन को हवस का शिकार बनाता। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी चार माह की गर्भवती हो गई। मां ही अपनी बेटी काे गर्भपात कराने के लिए जबलपुर ले गई। अस्पताल प्रबंधन ने शक हाेने पर पुलिस को सूचना दी।
जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस के सामने पीड़ित बच्ची ने भाई की हैवानियत उजागर की। मंगलवारा पिपरिया टीआई उमेश तिवारी ने बताया 17 साल के सगे भाई ने तीन साल छाेटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ गढ़ा थाने में केस दर्ज किया है।
गर्भवती हुई किशोरी तब चला मां काे दुष्कर्म का पता
मां और बेटी ने जबलपुर में पुलिस को बताया जब घर में कोई नहीं होता था उसी दौरान भाई अपनी बहन के साथ दुराचार किया करता था। लड़की की मां मजदूरी करती है। पिता अक्सर बीमार रहता है।
मां जब पिता को इलाज के लिए लेकर बाहर जाती थी उसी समय घर में किसी के ना रहने पर यह लड़का सगी बहन से दुराचार करता था। बहन ने यह बात अपनी मां को नहीं बताई। लड़की जब गर्भवती हो गई तो मां को पता चल गया।
जबलपुर की अस्पताल में भर्ती है पीड़ित लड़की
पिपरिया में गर्भपात नहीं हाे सकता ताे लड़की को लेकर उसकी मां जबलपुर चली गई। जबलपुर मेडिकल काॅलेज में लड़की की उम्र देखकर मेडिकल स्टाफ को शक हुआ। मां ने अस्पताल स्टाफ को सारी जानकारी देते हुए बेटी के गर्भपात का कहा। सूत्रों का कहना है लड़की अस्पताल मे भर्ती है। मां गर्भपात की मांग कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAfGGu
via IFTTT

No comments