Breaking News

सुशील मोदी का उपमुख्यमंत्री बनना तय नहीं, भाजपा राज्यसभा भेजकर केंद्र में मंत्री बना सकती है

नीतीश कुमार की पसंद के खिलाफ भाजपा आज बड़ा फैसला लेने जा रही है। सुशील कुमार मोदी का उपमुख्यमंत्री बनना तय नहीं है। भाजपा उन्हें दिवंगत रामविलास पासवान की जगह राज्यसभा भेजकर केंद्र में मंत्री बनाने जा रही है। यह करीब-करीब तय हो गया है। आज शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है।

शनिवार को ही सुशील मोदी दिल्ली भाजपा नेताओं से मिलकर लौटे हैं और रविवार को राजनाथ सिंह भाजपा की बैठक में भी इसी चर्चा के लिए आने वाले थे, लेकिन इस बीच नई खबर सामने आ गई। इस पर अभी भाजपा ने मुहर नहीं लगाई है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि नीतीश कुमार इस बात पर अड़े हुए हैं कि सुशील मोदी ही बिहार के उपमुख्यमंत्री बनें। अगर नीतीश कुमार की यह बात मान ली जाती है तो भाजपा अपना विधानसभाध्यक्ष देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushil Kumar Modi Will be Member Of Upper House; Bihar News Update Sushil Kumar Modi to go to Rajya Sabha, minister at center… almost certain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35uFkt4
via IFTTT

No comments