Breaking News

नीतू ने उपमुख्यमंत्री को भेंट की कालिदास पर किताब

बिहार की लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नूतन ने अपनी लिखित पुस्तक कालिदास के साहित्य संसार में संगीत का स्वरूप उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को भेंट की। बताया कि कोरोना काल के कारण पुस्तक का विमोचन समारोह नहीं कर उपमुख्यमंत्री जी को अपनी पुस्तक भेंट की। यह किताब महाकवि कालिदास की रचनाओं में उपलब्ध सांगितिक तत्वों की जानकारियों से भरा हुआ है।

कुल 275 पेज की प्रस्तुत किताब को पांच अध्याय से विभक्त किया गया है। प्रथम अध्याय में कवि कालिदास की स्थिति काल पर विचार किया गया है। यही उनकी रचना का संक्षिप्त परिचय दिया गया है। संगीत की महत्ता तथा कालिदास की कृतियों के संगितिक महत्व का भी वर्णन किया गया है। इस दौरान रेणू देवी ने नीतू कुमारी नूतन को इस पुस्तक के लेखन के लिए शुभकामनाएं दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कालीदास के साहित्य संसार पर लिखित अपनी पुस्तक उपमुख्यमंत्री रेणू देवी को भेंट करतीं लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नूतन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3loulWU
via IFTTT

No comments