Breaking News

बिना मास्क वाले 6740 लाेगों से वसूला ‌3.37 लाख रुपए जुर्माना, पटना में 433 लोगों पर कार्रवाई

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य पुलिस ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है जो बिना मास्क के घूम रहे हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार सोमवार को राज्य के सभी 40 जिलों (दो पुलिस जिला सहित) में चलाए गए अभियान के दौरान 6740 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया। उनसे बतौर जुर्माना 3,37,000 रुपए की वसूली की गई। गया में सबसे अधिक 609 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया।

पटना में 96 लोग बिना मास्क के पकड़े गए। इसके अलावा वाहन जांच के दौरान 3792 वाहनों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना के रूप में 1514300 रुपए की वसूली की गई। गया में सर्वाधिक 1381 वाहनों को जांच के दौरान पकड़ा गया।

इधर, पटना में मंगलवार को मास्क को लेकर 433 लोगों पर कार्रवाई की गयी है। इस दौरान संयुक्त टीम ने 21650 रुपए जुर्माना वसूला है। वहीं, गाड़ी का कागजात सही नहीं पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने 66 लोगों से 75 हजार जुर्माना वसूला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nUCMKW
via IFTTT

No comments