Breaking News

सात साल में सबसे सर्द रहा शुक्रवार एक दिन में 5 डिग्री गिरा अधिकतम पारा

भागलपुर में शुक्रवार पिछले सात साल में सबसे सर्द रहा। एक दिन में ही 5 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। निवार चक्रवात के कारण सुबह से ही बादल छाए रहे। कई जगहों पर कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए और ठंडी हवा चली पर इसकी रफ्तार काफी धीमी रही।

गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को इजाफा हुआ। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस था।
वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में बीते सात वर्षाें में ऐसा पहली बार हुआ जब दिन में ठंड ने रिकाॅर्ड ताेड़ा ताे रात में सबसे अधिक तापमान रहा। माैसम वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने कहा कि अगले 24 घंटे तक शहर में बादल छाए रहेंगे।

आसमान साफ होते ही तापमान में और गिरावट होगी। हवा का रुख बदला है और यह पश्चिम व उत्तर पश्चिम दिशा में चलनी शुरू हो गई है। इससे राज्य के अधिकांश शहरों में ठंड बढ़ने की आशंका है। ठंड बढ़ने के कारण सुबह में कोहरा छाया रहेगा।

सामान्य से कम तापमान
बंगाल से आंध्र तक साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना है। इससे नमी आ रही है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान 27.7 डिग्री से पांच डिग्री कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बूंदाबांदी से बढ़ी कंपकपी के बीच गुजरती युवती।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fJYAX6
via IFTTT

No comments