Breaking News

युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, 3 दिन बाद मिला शव

जिले के हुसैनगंज थाने के टिकरी गांव में एक युवक की हत्या कर लाश को नहर के पास झाड़ी में फेंक दिया गया। हुसैनगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह किशोर के सड़ी लाश बरामद की। मृतक इसी गांव के जितेन्द्र प्रसाद का पुत्र सुजीत कुमार था। सुजीत का तीन दिन पहले अपहरण हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या ईंट और पत्थर से कूच कर गई है। उसका गला भी दबाने का साक्ष्य मिला है।

हत्या की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के पिता जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले गुरुवार को सुजीत चूड़ा लेने के लिए तीन दिन पहले सुबह गया था। परंतु वापस नही लौटा। इसके बाद सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

पिता ने उसके बाद थाने में अपरहण होने का आवेदन दे दिया था। बताया कि मृतक का बड़ा भाई फरवरी में अपने ही गांव के एक लड़की को लेकर भाग गया था। हत्या के बाद लाश मिलने की खबर जैसे ही मृतक के परिवार सहित ग्रामीणों को मिली वे लोग आक्रोशित होकर लड़की के घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पुलिस को भी आक्रोशित ग्रामीणों का सामना करना पड़ा। उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mK7oyj
via IFTTT

No comments