मंगुराही पंचायत में समाजसेवी ने 201 महिलाओं के बीच पूजा सामग्री बांटी
महुआ प्रखंड क्षेत्र के मंगुराही पंचायत में सौरभ ट्रेडर्स परिसर में विशुनपुर तरौरा निवासी ललन कुमार सिंह ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पंचायत के 201 व्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।
मिली जानकारी के अनुसार विशनपुर तरौरा निवासी समाजसेवी ललन कुमार सिंह ने 201 व्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। महिलाओं के बीच साड़ी, सुप, नारियल, नींबू, सेव आदि पूजन सामग्री का वितरण करने के बाद महिलाओं ने श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त की।
इस मौके पर आनन्द प्रकाश सिंह, शंभू शरण ठाकुर, नीतू सिंह, रामनाथ सिंह, गौरव कुमार, सौरभ सिंह, मनोज सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, रामनाथ सिंह, उपेंद्र सिंह के साथ अन्य लोग शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KnnGP
via IFTTT

No comments